फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If the character of the government is non-violent, then only brotherhood will flourish in the society

सरकार का चरित्र अहिंसात्मक हो तभी समाज मे पनपेगा भाईचारा

Sun, 07 Nov 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
If the character of the government is non-violent, then only brotherhood will flourish in the society
सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में रविवार को प्रेम भाई की पुण्यतिथि और स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सर्व सेवा संघ के संयोजक और प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक पीवी राजगोपालन ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी जनता आंदोलन करे और उस आंदोलन के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़े तो ये हम सबके लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का चरित्र अहिंसात्मक होना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों में पुलिस बल के बदले चर्चा करने का गुण होना चाहिए। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि बनवासी सेवा आश्रम गांधी के सपनों को मूर्त रूप देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि जिले में जल्द ही टॉक्सिलॉजी लैब का निर्माण होगा। अरविंद अंजुम ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को भी गांधी के विचार पर चल कर लूट वाली मानसिकता से बचना चाहिये। शुभा प्रेम ने राज्यमंत्री के समक्ष एनजीटी के आदेश के पालन के क्रम में में टॉक्सिलॉजी लैब के निर्माण की मांग उठाई। अध्यक्षता कर रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि जिस दिन गांधी विचार खत्म होगा उस दिन समाज में अशांति का माहौल बन जायेगा। हमें स्वराज्य की राह पर चलना ही होगा। ग्राम स्वराज्य सम्मेलन में जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में तीसरी सरकार के प्रणेता चंद्रशेखर प्राण, रमेश शर्मा, देवनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह, सुधीर, नीलम सिंह, बिंदु बहन, ओंकार पांडेय, देवनारायण खरवार, रामवृक्ष, रामेश्वर प्रसाद, गणेश जायसवाल, गुड़िया देवी, उमेश चौबे, प्रदीप सिंह व विमल भाई आदि रहे। संचालन शिवशरण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed