फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegation of forcible occupation; FIR registered against four individuals.

Sonebhadra News: जबरन कब्जा करने का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 22 Sep 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Allegation of forcible occupation; FIR registered against four individuals.
ओबरा। गैस गोदाम रोड स्थित होटल कलश के सामने बने पार्किंग स्थल पर जबरन कब्जा करने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ओबरा थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केसर सिंह, शेषनाथ गुप्ता और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेक्टर आठ निवासी मनोज मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 सितंबर की रात केसर सिंह, शेषनाथ गुप्ता समेत कुछ अज्ञात लोग उनके होटल के पार्किंग स्थल में बने कमरे का ताला तोड़ रहे थे। आरोप है कि वह लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से वहां पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर होटल कर्मियों ने तत्काल उन्हें सूचना दी। शिकायतकर्ता मनोज मिश्रा के अनुसार सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़ने का कारण पूछने लगे। आरोप है कि इस दौरान असलहों से लैस आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर त उन्हें मारने के उद्देश्य से दौड़ा लिए। उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और घटना का वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed