{"_id":"669cea637753039c0d05e572","slug":"husband-hanged-himself-front-of-wife-in-sonbhadra-he-stabbed-himself-with-blade-on-his-body-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाकः खुद को ब्लेड से किया लहूलुहान, फिर पत्नी के सामने ही लगा ली फांसी, युवक ने मौत से पहले किया था ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाकः खुद को ब्लेड से किया लहूलुहान, फिर पत्नी के सामने ही लगा ली फांसी, युवक ने मौत से पहले किया था ये काम
Sun, 21 Jul 2024 04:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:32 PM IST
सार
Sonbhadra News: युवक की मौत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। छह माह की बेटी के साथ पत्नी भी बेसुध हो गई। युवक के शरीर के कई हिस्सों से खून भी निकल रहा था।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद गमगीन परिजन और मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने पत्नी के सामने ही फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने के पहले उसने ब्लेड से अपने शरीर को कई जगह जख्मी कर लिया था। सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
खुटहां गांव निवासी चंदन (26) पुत्र दौलतराम ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में साड़ी से बड़ेर में फंदा लगाकर जान दे दिया।
परिजनों के मुताबिक, चंदन पुट्टी, रंगाई, पुताई का काम कर परिवार का रोजी-रोटी चलाता था। रविवार को वह तेंदुहार गांव में पुताई करने गया था। रात में काम से लौटते समय रास्ते में शराब पिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि घर आकर शराब के नशे में पहले उसने अपनी चचेरी बहन से झगड़ा किया। चचेरी बहन वहां से चली गई। इसके बाद चंदन ने ब्लेड से अपने शरीर में कई जगह काट लिया। इसके बाद कमरे में जाकर पत्नी से विवाद करने लगा।
विज्ञापन
पत्नी उस समय अपने छह महीने की बच्ची को गोंद में लेकर सुला रही थी। इसी दौरान पत्नी के सामने ही चंदन साड़ी के सहारे टीन के शेड में लगे बड़ेर से लटक गया। यह देख पत्नी चीखने लगी तो परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा।
परिजन उसे लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चंदन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पिछले साल जून में उसकी शादी पास के भरौली गांव में हुई थी। उसके छह माह की एक बेटी है। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव सीएचसी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।
इस संबंध में चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उसके सीने हाथ व गले पर कटा हुआ था। कुछ पुराने निशान भी दिखे। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।