{"_id":"664264359cd70eee1c0ba4e6","slug":"holiday-for-children-in-schools-from-today-to-class-8th-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113010-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आज से आठवीं तक के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आज से आठवीं तक के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी
विज्ञापन
भीषण गर्मी, लू के मद्देनजर आठवीं तक के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। स्कूल नियमित खुलेंगे, लेकिन सिर्फ अध्यापकों को ही उपस्थित होना होगा। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि जिले में तापमान रोजाना बढ़ रहा है।
भीषण गर्मी, लू से तबीयत बिगड़ने का अंदेशा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा-1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 14 मई से ग्रीष्मावकाश होने तक बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर और छात्र नामांकन, डीबीटी, यू-डायस व अन्य विभागीय कार्यों के लिए शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। वह सुबह 07.30 से दोपहर 01 बजे तक विद्यालय में उपस्थिति रहेंगे।