{"_id":"3c834f1e79d836ce81c0bc70608bfc41","slug":"hijamn-the-funeral-out-of-owaisi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजामं ने ओवैसी की निकाली शव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजामं ने ओवैसी की निकाली शव यात्रा
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 06 Jan 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सांसद असदुद्दीन ओवैसी की शव यात्रा निकाली और राबर्ट्सगंज के मेन चौक पर उनका पुतला फूंका। विवादित बयान देने के आरोप में उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष अनुराग पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें असददुद्दीन ओवैसी के बयान की निंदा की गई।
मंच के नेता विजेंद्र गौतम और अमरनाथ बिंदु ने कहा कि किसी भी धर्म के बारे में बोलने से पहले सांसद को अध्ययन करना चाहिए। उन्हें विवादित बयान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
आकाश मिश्रा और सुमित चौबे ने कहा कि जब इस्लाम नहीं था तब धरती पर पैदा होने वाले मनुष्य किस धर्म के थे, यह सांसद को जनता को बताना चाहिए।
बैठक के बाद मदन मिश्रा एवं श्याम बाबू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर कार्यालय से सांसद असदुद्दीन की शव यात्रा निकाला और नारेबाजी करते हुए नगर के मेन चौक पर पहुंचे।
यहां कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका और विरोध में नारेबाजी की। कार्यक्रम में दिशांत दूबे, अंकित दूबे, संजीव दूबे, कृष्णकांत, राहुल कुमार, संदीप मिश्रा, उत्सव चौबे, संस्कार केशरी, सुभाष मौर्य, भानु, सुनील आदि मौजूद रहे।