फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Havan purifies the environment and gives spiritual strength.

Sonebhadra News: हवन से शुद्ध होता है वातावरण, मिलता है आत्मिक बल

Sat, 16 Mar 2024 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Havan purifies the environment and gives spiritual strength.
चोपन। प्रीतनगर में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुक्रवार की रात समापन हो गया। शनिवार को हवन-पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। क्षेत्र में सुख शांति की कामना के साथ हवन कुंड में आहुति डाली। इस दौरान भंडारे में प्रसाद पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

कथा में अंतिम दिन कथा व्यास पं. दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। कहा कि हवन से वातावरण शुद्ध होने के साथ व्यक्ति को आत्मिक बल भी मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कार्यक्रम अध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन मनोज चौबे ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता, ब्लाक प्रमुख लीला देवी, सुनील सिंह, संजीव तिवारी, विशाल पांडेय, पुष्पा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed