फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Grand welcome for the Guru Ravidas Kalash Vandan Yatra in Gauri Shankar Mandal

Sonebhadra News: गौरी शंकर मंडल में गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

Tue, 04 Aug 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome for the Guru Ravidas Kalash Vandan Yatra in Gauri Shankar Mandal
घोरावल विधानसभा क्षेत्र में संत रविदास जन्मस्थली मिट्टी कलश यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।स
शाहगंज। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान के तहत रविवार को गौरी शंकर मंडल क्षेत्र में कलश यात्रा का श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। भाजपा गौरी शंकर मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्य के नेतृत्व में चाड़ी माता मंदिर, बहुआर शंकर जी मंदिर, सोमनाथ मंदिर, बरेला मंदिर और राम-जानकी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु रविदास के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को एकता और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाते हैं। कार्यक्रम के दौरान जय गुरु रविदास और भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक रामफल सोनकर रहे। इस अवसर पर जय कुमार, रमेश भारती, रमेश सोनकर, जोखन सिंह, प्रदीप, रामकेश तथा भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed