फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Somewhere the slaying of Tataka and somewhere the drama of Ram's birth ignited a wave of devotion.

Sonebhadra News: कहीं ताड़का वध तो कहीं रामजन्म की लीला से बही भक्ति की बयार

Sun, 11 Oct 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the slaying of Tataka and somewhere the drama of Ram's birth ignited a wave of devotion.
म्योरपुर कस्बे में नारद मोह की लीला का मंचन करते कलाकार
दुद्धी/घोरावल/डाला। जिले में रामलीला मंचन के जरिये रामकथा के प्रसंग जीवंत हो उठे। दुद्धी में ताड़का वध, घोरावल में श्रीराम जन्म और डाला में नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दुद्धी के तहसील परिसर में शुक्रवार रात मंचित ताड़का वध की लीला में भगवान श्रीराम ने ऋषि-मुनियों को राक्षसी के आतंक से मुक्ति दिलाई। ताड़का वध होते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, घोरावल के श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर मंगलवार रात पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। चारों राजकुमारों के जन्म पर अयोध्या में खुशियां छा गईं। उधर, डाला के श्रीरामलीला मैदान में 57 साल पुरानी रामलीला का शुक्रवार रात मुकुट पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी, कमेटी अध्यक्ष हनुमान सिंह, संरक्षक भैरो बाबा, अल्ट्राटेक सीमेंट के एडमिन हेड पीयूष शुक्ला और चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने पूजन किया। पहले दिन बिहार के शिवपुर से आई जय बजरंग बली आदर्श रामलीला मंडली ने नारद मोह का मंचन किया। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र सिंह पटेल ने किया।

म्योरपुर कस्बे में नारद मोह की लीला का मंचन करते कलाकार

म्योरपुर कस्बे में नारद मोह की लीला का मंचन करते कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed