फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   13 roads to be constructed at a cost of 290 crore; commute to Churk Cement Factory to become easier.

Sonebhadra News: 290 करोड़ से बनेंगी 13 सड़कें, चुर्क सीमेंट फैक्टरी तक आसान होगी आवाजाही

Sun, 11 Oct 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
13 roads to be constructed at a cost of 290 crore; commute to Churk Cement Factory to become easier.
सोनभद्र। जिले में औद्योगिक परिवहन और आमजन की आवाजाही बेहतर बनाने के लिए 290.50 करोड़ रुपये से 13 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत प्रस्तावित सड़कों से औद्योगिक इकाइयों तक पहुंच आसान होने के साथ स्थानीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होने की उम्मीद है। इनमें चुर्क सीमेंट फैक्ट्री तक भारी वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए दो फोरलेन लिंक रोड भी शामिल हैं। डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि किरहुलिया से महुली बिहार बॉर्डर तक 12 किलोमीटर सड़क के लिए 47.76 करोड़ रुपये और चेरुई से मारकुंडी जूनियर हाईस्कूल तक 6.4 किलोमीटर सड़क के लिए 24.32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। खड़िया से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग तक आठ किलोमीटर सड़क पर 23 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। चुर्क में दो फोरलेन लिंक रोड प्रस्तावित चुर्क सीमेंट फैक्ट्री तक आवागमन सुगम बनाने के लिए 4.9 किलोमीटर लंबी लिंक रोड पर 49.95 करोड़ और 4.84 किलोमीटर लंबी चुर्क-भिलाई बंधी रोड पर 49.85 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा 31 किलोमीटर लंबे पटवध-बसुहारी मार्ग के लिए 58.88 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। बर्दिया लिंक रोड के लिए 12 करोड़, बिल्ली मारकुंडी में तेज स्टोन क्रेशर प्लांट से विजय आईटीआई तक सड़क के लिए चार करोड़ और घुरमा फीडर से मारकुंडी के कुनियांव टोला तक 7.5 किलोमीटर सड़क के लिए 15.99 करोड़ का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed