फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girls showed talent in divisional selection trial

Sonebhadra News: मंडलीय चयन ट्रायल में बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 15 Oct 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Girls showed talent in divisional selection trial
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयोजन में होने वाले अंडर-19 वर्ग के यूथ ओलंपिक खेलों के लिए विंध्याचल मंडल की बालिका टीम का चयन ट्रायल शनिवार को हुआ। चुर्क रोड स्थित डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल के परिसर में हुई प्रतियोगिता में सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर की बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन, सेक्रेट हर्ट स्कूल ओबरा एवं डीएवी स्कूल रॉबर्ट्सगंज की टीम ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन, सेक्रेट हर्ट स्कूल ओबरा एवं डीएवी स्कूल रॉबर्ट्सगंज की टीम शामिल रही। ताइक्वांडो में सोनभद्र से अलग-अलग शारीरिक भार वाले बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोनभद्र जनपद एवं डीएवी रॉबर्ट्सगंज के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। योगासन में डीएवी रॉबर्ट्सगंज एवं सोनभद्र के अलग-अलग स्थानों की टीम ने प्रदर्शन किया। चयन समिति में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंकुर भाटिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह, प्रतिमा शर्मा और रिद्धि सिंह शामिल रहे। विंध्याचल मंडल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव साजिद अली के निर्देशन में हुए ट्रायल में जिला ओलंपिक संघ सोनभद्र के अध्यक्ष विजय जैन, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजेश द्विवेदी, सोनभद्र जिला फुटबॉल संघ के सचिव मो. अहमद खान नूर व प्राचार्य डॉ. अंकुर भाटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed