फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl student's body found hanging on the noose in the room

Sonebhadra News: कमरे में फंदे पर लटकता मिला छात्रा का शव

Sat, 12 Aug 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Girl student's body found hanging on the noose in the room
रेणुकूट। पुलिस चौकी रेणुकुट अंतर्गत हिंडाल्को कॉलोनी निवासी एक छात्रा की शनिवार को मौत हो गई। उसका शव घर में चादर के सहारे फंदे पर लटकता शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि शांभवी पांडेय पुत्री राजेश पांडेय केसरी देवी कनोरिया विद्या मंदिर में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। शनिवार की सुबह जब उसके पिता ड्यूटी जाने के लिए निकल गए तो उसने घर में लगे पंखे में चादर के सहारे फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद पहुंची उसकी मां ने जब घर का नजारा देखा तो सन्न रह गई। तत्काल घटना की सूचना उसने अपने पति को दी। सूचना पाकर पहुंचे पिता सुरक्षा गार्डों की सहायता से उसे हिंडाल्को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, अभी स्पष्ट नहीं हाे पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed