फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl child dies due to lightning strikes,

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बालिका की मौत, दो झुलसी

Fri, 18 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Girl child dies due to lightning strikes,
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपराखांड गांव में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। वहीं बिजली की चपेट में आने से दो बालिकाएं झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। झुलसी दोनों बालिकाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिपराखांड गांव से तीनों लड़कियां जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। लकड़ी लेकर घर आते समय बारिश होने लगी। बारिश होने की वजह से तीनों लड़कियां पेंड के नीचे रुक गई और बारिश बंद होने का इंतजार करने लगी।इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी और सोनी 14 पुत्री नान्हू, सुशीला 8 पुत्री अशोक कुमार, सुनीता 11 पुत्री धर्मजीत गिर गई और छटपटाने लगीं।जब कुछ लोग आते जाते देखा तो घर सूचना दिया। पता लगते ही परिजन वहां पहुंच गये और 108 एम्बुलेंस को सूचना दिया। तीनों बालिकाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लाया गया जहां डाक्टर ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं झुलसी दोनों बालिकाओं का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed