फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Geeta is very imp in human life

मृत्यु के बोध से शुरू होता है वैराग्य का रास्ता : अड़गड़ानंद

Thu, 17 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 17 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Geeta is very imp in human life
IMportance of Geeta
शक्तेसगढ़ आश्रम के स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ने कहा कि मृत्यु बोध से वैराग्य का रास्ता शुरू होता है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने अर्थी देखी और उनकी सांसारिक व्यसनाएं जल गईं और वह वैराग्य के रास्ते पर निकल पड़े। 
विज्ञापन


एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर स्थित शक्तेश्वर मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार आयोजित सत्संग और प्रवचन कार्यक्रम में अड़गड़ानंद जी ने भगवान बुद्ध के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि सच्चा सुख मानव के अंतहकरण में है, बाहर नहीं। गीता में सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान बताते हुए उन्होंने कहा कि प्यार, समर्पण और भगवान भजन से सच्चे आनंद की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


उन्होंने रामायण के कई प्रसंगों पर व्याख्यान दी और लक्ष्मण का राम के प्रति समर्पण का उल्लेख किया। उन्होंने सभी भक्तों व श्रोताओं से जाति वर्ण भूल कर उन्नति मार्ग अपनाने को कहा। करीब घंटे भर के प्रवचन के दौरान उन्होंने कई मार्मिक प्रसंगों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर में निर्धारित कार्यक्रम से करीब तीन घंटे विलंब से अड़गड़ानंद महाराज के पहुंचने के बाद भी आस्थावानों की संख्या कम नहीं हुई और काफी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे कार्यक्रम का हिस्सा बने। कार्यक्रम के बाद अखंड भंडारे का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। इस मौके पर बड़ी संख्या में बाबा के अनुयायी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed