Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Blood donation held on Mulayam Singh Yadav's birth anniversary; blankets distributed among the poor

Sonebhadra News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रक्तदान, गरीबों में बांटे कंबल

Sun, 22 Nov 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Blood donation held on Mulayam Singh Yadav's birth anniversary; blankets distributed among the poor
रॉबर्ट्सगंज में सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रक्तदान करते सप
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और गरीबों व असहायों में कंबल वितरित किए। इस दौरान संगोष्ठी आयोजित कर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके विचारों एवं संघर्षों को याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीबों, वंचितों और शोषितों के हितों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाकर समाज के विभिन्न वर्गों को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख जैसे पदों पर भागीदारी का अवसर दिलाया। उन्होंने कहा कि नेताजी के बताए रास्ते पर चलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी समाजों को साथ लेकर चल रहे हैं। वह गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के साथ उनके अधिकारों की लड़ाई भी लड़ रहे हैं। इस दौरान समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अजीत मौर्य, अतुल दुबे, आदिल अंसारी और धीरज पाठक ने रक्तदान किया। संगोष्ठी को राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, अशोक पटेल, वेदमणि शुक्ला, फूलवंती गौड़, सुनील गौड़, राजेश विश्वकर्मा, सरदार पारब्रह्म सिंह, कामरान खान, हिदायत उल्ला खान, लालू भारती और परशुराम यादव ने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed