Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Air raid and blackout drill conducted at Police Lines; preparedness assessed

Sonebhadra News: पुलिस लाइन में एयर रेड और ब्लैकआउट का अभ्यास, परखी तैयारियां

Mon, 23 Nov 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Air raid and blackout drill conducted at Police Lines; preparedness assessed
पुलिस लाइन में माॅक ड्रिल के दौरान सिलिंडर में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी। - पुलिस
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क में रविवार को सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 के तहत हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने का अभ्यास किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में आयोजित अभ्यास में सायरन बजाने, ब्लैकआउट करने, नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत-बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों की तैयारियों और आपसी समन्वय को भी परखा गया। मॉक एक्सरसाइज में हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए सायरन बजाया गया। इसके बाद ब्लैकआउट की स्थिति बनाकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण दिलाने का अभ्यास कराया गया। अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा ध्वस्त भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, सतर्कता और बेहतर प्रबंधन जरूरी है। शुरुआती समय में लिया गया त्वरित और सही निर्णय लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इस अभ्यास का उद्देश्य प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की प्रतिक्रिया क्षमता को परखना और कमियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवाओं को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। सभी विभाग अपने संसाधनों, मानवशक्ति और उपकरणों को तैयार रखें। सूचना का त्वरित आदान-प्रदान, घटनास्थल पर समय से पहुंचना और घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने मॉक एक्सरसाइज के दौरान सामने आई कमियों और चुनौतियों का आकलन कर उनमें सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित होमगार्ड जवानों को प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन और सुरक्षित निकासी का नियमित अभ्यास कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने आमजन से अपील की कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और सतर्कता बनाए रखें। सायरन या अन्य माध्यमों से चेतावनी मिलने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने के बजाय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं से बचें तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, एएसपी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed