फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Garhwa beat Renusagar by 150 runs in a cricket match

क्रिकेट मैच में गढ़वा ने रेनुसागर को 150 रनों से दी मात

Sun, 02 Jan 2022 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Garhwa beat Renusagar by 150 runs in a cricket match
म्योरपुर खेल मैदान में थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रही 18वीं अंतरराज्यीय ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में गढ़वा ने रेनुसार को 150 रनों से मात दी। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गढ़वा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाया।
विज्ञापन

गढ़वा की ओर से गौरव ने 26 बाल पर 74 रनों की आतिशी पारी खेली। राहुल ने भी 27 गेंदों पर 70 रन बनाए। रेनुसागर की ओर से सुनील के चार ओवरों में 60 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किया। रनों का पीछा करने उतरी रेनुसागर की टीम 14.5 ओवरों में 135 रनों पर आल आउट हो गई। रेनुसागर की ओर से मनोज ने 26 रन व जितेंद्र ने 20 रनों के योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब ऑल राउंडर प्रदर्शन करने वाले गौरव को अवर अभियंता महेश कुमार ने दिया। निर्णायक की भूमिका हकीक सिद्दीकी व पंकज सिंह ने निभाई। कमेंटेटर सुहैब अंसारी व संदीप पांडेय रहे। स्कोरर की भूमिका में रितेश जायसवाल रहे। कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, अफजल अंसारी, आशीष अग्रहरि, रंजीत जायसवाल, राजन गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed