फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four units of Rihand two units of Obra are generating 170 MW power

रिहंद की चार, ओबरा की दो इकाइयों से हो रहा 170 मेगावाट बिजली उत्पादन

Wed, 29 Jul 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Four units of Rihand two units of Obra are generating 170 MW power
ओबरा। मानसून के मौसम में अच्छी बारिश होने से इसका सीधा असर जलविद्युत उत्पादन के उत्पादन पर पड़ता है। पिपरी स्थित रिहंद बांध के जलस्तर में वृद्धि होने पर पिपरी जल विद्युत घर से तो अच्छा बिजली उत्पादन तो होता ही है साथ ही इसका सीधा असर ओबरा जल विद्युत के उत्पादन पर भी पड़ता है। चूंकि ओबरा डैम रिहंद डैम का परजीवी डैम है इसलिए पीछे से पानी आने पर ओबरा जल विद्युत घर से भी बिजली उत्पादन में बृद्धि दर्ज की जाती है। यही कारण है कि जुलाई में रिकार्ड जलविद्युत उत्पादन जारी है। रिहंद और ओबरा जलविद्युत घरों से निरंतर उत्पादन के कारण बीते कुछ महीनों में रिकार्ड उत्पादन हुआ है। बुधवार दिन में भी रिहंद की चार और ओबरा जलविद्युत घर की दो इकाइयों से 170 मेगावाट के करीब उत्पादन हो रहा था। फिलहाल रिहंद के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। गुरुवार को रिहंद का जलस्तर 851 फीट तक पहुंच गया था। पानी की उपलब्धता होने के कारण जलविद्युत की इकाइयों को प्रदेश सरकार भरपूर चला रही है। बता दें कि देश में सबसे सस्ती रिहंद के पिपरी जल विद्युत गृह से 76 पैसा प्रति यूनिट एवं ओबरा से 73 पैसा प्रति यूनिट बिजली पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed