फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four lost their lives in 24 hours fell down on the road

Sonebhadra News: 24 घंटे में चार ने गंवाई जान, कोई सड़क पर गश खाकर गिरा तो किसी ने अस्पताल पहुंच तोड़ा दम

Mon, 19 Jun 2023 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Four lost their lives in 24 hours fell down on the road
सोनभद्र। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को दो वृद्ध समेत चार की संदिग्ध हाल में मौत से लोग सहम गए। कोई सड़क पर चलते हुए गश खाकर गिरा और दम तोड़ दिया तो किसी की तेज बुखार से पीड़ित होने के बाद अस्पताल मौत हो गई। परिजन इसे लू व गर्मी का असर बता रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक किसी की गर्मी या लू से मौत की पुष्टि नहीं की गई है। रविवार को दुद्धी में हुई एक मौत की विभाग जांच करा रहा है।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा बाजार में सोमवार को सड़क किनारे बैठे वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मिर्जापुर के चुनार निवासी हाफिज उल्ला (65) फेरी लगाकर बीड़ी बेचते थे। सोमवार की दोपहर में राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर एक दुकान के सामने वह बैठा था। अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी होने पर उसने किसी से पानी मांग कर पिया और फिर वहीं सड़क किनारे गिर गया। कुछ ही देर में मौत हो गई। सूचना पर सीओ घोरावल अमित कुमार व शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों का कहना है कि धूप में फेरी लगाने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है।
विज्ञापन

उधर, विढ़मगंज थाना क्षेत्र के छतवां गांव निवासी राधेश्याम (40) की भी सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राधेश्याम को ब्रेन टीबी था, जिसका उपचार रांची से चल रहा था। कुछ दिन पहले ही वो इलाज कराकर घर लौटा था। लंबी दूरी की यात्रा के कारण उसे लू गई। रविवार की रात उसे तेज बुखार था। घर पर बुखार नहीं उतरा तो सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोडहर के खेरी टोला की है। रविवार की रात पंचराम (35) के पेट में दर्द, उल्टी और बुखार की शिकायत हुई। परिजन एंबुलेंस से सीएचसी म्योरपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पंचराम रविवार को बाजार करने आया था। खाना खाने के बाद सोने चला गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
चौथी घटना मारकुंडी की है। गांव की बसंती देवी (70) रविवार की रात खाना खाने के बाद सोने चली गई। उन्हें अचानक से हकलाहट होने लगी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां रात में ही उनकी मौत हो गई।
इससे पहले रविवार की दोपहर बाद दुद्धी में रेलवे स्टेशन के पास छोटेलाल (55) की मौत हुई थी। दुद्धी बाजार से घर लौटते वक्त वह सड़क पर गश खाकर गिरा और उसकी मौत हो गई। गर्मी और तेज धूप में मिलते-जुलते लक्षणों से हुई इन मौतों से लोग लू की आशंका जताते हुए सहमे हुए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी गर्मी व लू से किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की गई है।

लू व गर्मी से जिले में मौत का कोई मामला अभी सामने नहीं आया है। दुद्धी में रविवार को सड़क पर गश खाकर गिरने से एक व्यक्ति के मौत की जानकारी हुई, जिसकी जांच कराई जा रही है। शाहगंज का मामला संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। - डॉ. आरजी यादव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed