{"_id":"61ec4d305284a9091e734088","slug":"four-cattle-smugglers-were-caught-by-siege-16-cattle-freed-sonbhadra-news-vns6349926195","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराबंदी कर चार पशु तस्करों को दबोचा, 16 मवेशी मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेराबंदी कर चार पशु तस्करों को दबोचा, 16 मवेशी मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के समीप शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने चार पशु तस्करों को पकड़ा। उनके कब्जे से 16 मवेशियों को मुक्त कराया। दो पिकअप में पशुओं को भरकर बिहार ले जाया जा रहा था। पकड़े के गए तस्करों के खिलाफ गोवध अधनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। दोनों पिकअप सीज कर दी गई।
शनिवार की भोर में नक्सल एएसपी वीएस मिश्रा को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर पिकअप से मवेशियों को पन्नूगंज थाना क्षेत्र से होते हुए बिहार ले जाने वाले हैं। एएसपी के निर्देश पर पन्नूगंज एसओ राजेश सिंह ने दलबल के साथ बंजरिया गांव के समीप घेराबंदी कर मवेशियों भरे दो पिकअप को कब्जे में ले लिया। वाहनों के चालक और उसमें सवार दो अन्य भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें धर दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्कर दिनेश यादव निवासी जमसोत थाना चकरघट्टा चंदौली, बंधू यादव ग्राम चौधरना थाना अधौरा बिहार, लव कुश मौर्या निवासी महगावां थाना राजा तालाब वाराणसी व राम अनुज निवासी हरिनाथपुर थाना राजातालाब वाराणसी पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। कहा कि मवेशियों को गो आश्रय स्थल भेजवाया जा रहा है।