फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire, damage caused by short circuit

Sonebhadra News: शार्ट सर्किट से लगी आग, नुकसान

Thu, 29 Aug 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fire, damage caused by short circuit
शाहगंज। कस्बा स्थित संकट मोचन तिराहे पर स्थित एक साड़ी सेंटर में बुधवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कुसुम्हा निवासी अनुराग विश्वकर्मा की कस्बे में साड़ी की दुकान है। बुधवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर वह अपने घर कुसुम्हा (ओदार) चले गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा। लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। खुद भी आग बुझाने की कोशिश करने लगे। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग फैलने से रोकने के लिए लोगों ने कस्बे की बिजली सप्लाई भी बंद कराई, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि सारे प्रयास बेकार साबित हो गए। घोरावल और रॉबर्ट्सगंज से करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी से आग बुझाना शुरू किया। तब जाकर काबू पाया गया। दुकानदार के अनुसार आग लगने से लाखों की साड़ियां, कपड़े, वीडियो रिकार्डिंग के कैमरे, कंप्यूटर नष्ट हो गए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार केशरी, मनोज केशरी ने जिला प्रशासन से दुकानदार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed