फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out in three shops, loss worth lakhs

Sonebhadra News: तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 30 May 2024 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in three shops, loss worth lakhs
रायपुर थानांतर्गत वैनी बाजार में बुधवार की रात दो गुमटी और एक कच्चे मकान में आग लग गई। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वैनी बाजार के चौराहे पर कच्चे मकान में होटल था। उसके बगल में गांव के ही जितेंद्र की गुमटी में घड़ी और असलम की शृंगार की दुकान थी। सभी लोग दुकान बंद कर रोज की तरह अपने घर चले गए। बुधवार की रात में करीब डेढ़ बजे तीनों दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बगल में रह रहे सुक्खू ने आग देख तत्काल सूचना दुकान मालिकों को दी। साथ ही रायपुर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दुकानदार और आसपास के लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। तब तक काफी सामान जलकर नष्ट हो गया था। पीड़ित दुकानदारों ने करीब चार लाख की क्षति बताई है। आग लगने से हुए नुकसान की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed