{"_id":"63f7512169f5c1236202a09a","slug":"fire-broke-out-in-the-shop-due-to-short-circuit-sonbhadra-news-c-20-1-76343-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग, सामान राख
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक के समीप स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान में बुधवार की रात शार्टसर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से रेफ्रिजेटर, खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना होने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया।
जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के मुगलसराय का रहने वाले विनोद गुप्ता पुत्र मुनन्का राबर्ट्सगंज में किराये के मकान में रहते हैं। विनोद बढ़ौली चौक के समीप किराये के एक मकान में चाय नाश्ते की दुकान खोलकर जीवकोपार्जन करते हैं। बुधवार की अर्धरात्रि को शार्टसर्किट से विनोद की दुकान में आग लग गई। भोर में किसी ने दुकान में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया, लेकिन तब सभी सामान जलकर राख हो चुका था। उधर, घटना की जानकारी होने पर दुकानदार भी मौके पर पहुंच गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि शार्टसर्किट से दुकान में आग लगने से दो लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है।