फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out in four shops, goods worth lakhs burnt

Sonebhadra News: चार दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जला

Fri, 07 Apr 2023 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in four shops, goods worth lakhs burnt
रेणुकूट। पुलिस चौकी अंतर्गत मुर्धवा में हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार की भोर में अज्ञात कारणों से लगी आग से चार दुकानें जल गईं। दुकानों में रखा लाखों का सामान भी नष्ट हो गया। अगलगी से बगल में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के सिग्नल का केबल भी जल गया, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने काफी प्रयास से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर में हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप रामराज यादव, मुन्ना यादव, राजू यादव और राकेश की लकड़ी की झोपड़ी में चाय-नाश्ता की दुकानें हैं। इसमें दूध-दही की दुकान चलाने वाले रामराज यादव ने बताया कि वह अपनी दुकान में ही सोते हैं। बाकी दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके चले जाते हैं। रामराज ने बताया कि शुक्रवार की भोर में लगभग तीन बजे अचानक उन्हें आग लगने जैसी तेज गर्मी महसूस हुई। नींद खुली तो देखा लपटें उठ रही थीं। यह देख वह बाहर की ओर भागे और नजदीक टंकी में पड़े पानी को फेंककर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग तेज होने की वजह से उनका प्रयास सफल नहीं हो सका। करीब एक घंटे बाद हिंडाल्को की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जल चुका था। रामराज के मुताबिक उन्हें इस अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे लगभग 20 हजार नकद के साथ-साथ फ्रीजर व अन्य सामान जल गए हैं। अन्य दुकानदारों ने भी बताया कि इस आग से उन्हें भारी क्षति हुई है। दुकानदारों ने प्रशासन से राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed