फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire breaks out in grocery store, loss worth thousands

Sonebhadra News: किराना की दुकान में लगी आग, हजारों की क्षति

Thu, 09 May 2024 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in grocery store, loss worth thousands
थाना क्षेत्र अंतर्गत बुटबेढ़वा ग्राम पंचायत में रामलीला ग्राउंड के सामने स्थित किराना की दुकान में बृहस्पतिवार को आग लग गई। दोपहर बाद लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। तेज लपटें व धुआं उठता देख लोग सहम गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में दुकान में रखे हजारों रुपये के सामन जल गए।
विज्ञापन

रामलीला मैदान के सामने बालाजी केसरी की किराना की दुकान है। इसी के एक हिस्से में उनका परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की दोपहर बालाजी अपनी मां के साथ दुकान के कार्य में लगे थे। इसी बीच अचानक तेज धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोरगुल मचाते हुए लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों की तत्परता से कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में करीब 20 हजार रुपये की क्षति का अनुमान है। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed