{"_id":"6816600b9b7d6c94310268d7","slug":"fight-over-ghosts-case-filed-against-three-including-a-woman-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-127832-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भूत- प्रेत के चक्कर में मारपीट, महिला समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भूत- प्रेत के चक्कर में मारपीट, महिला समेत तीन पर केस
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कर्रीबराव गांव में भूत- प्रेत के विवाद में दो पक्षों में जमकर लात घूसे चले। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कर्रीबराव गांव निवासी रामपति ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव के श्यामपति, संजय और संजय की पत्नी ने भूत- प्रेत की बात को लेकर उसके साथ गाली गलौज की। जब उसने मना किया तो उनकी लात घूसे से पिटाई की।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि घायल का घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच और उपचार करवाया गया। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपियों श्यामपति, संजय और संजय की पत्नी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।