फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers motivated to cultivate coarse grains

Sonebhadra News: मोटे अनाज की खेती के लिए किसानों को किया प्रेरित

Mon, 21 Oct 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers motivated to cultivate coarse grains
राजकीय उद्यान परिसर में सोमवार को दो दिनी जनपद स्तरीय मिलेट्स (श्री अन्न) महोत्सव व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री संजीव गोंड व डीएम बीएन सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

मेला में किसानों को मोटा अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रही है। नई तकनीकों को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से नई तकनीकी से खेती करने व उत्पादन को बढ़ाने के सम्बन्ध में जानकारी दी। वहीं किसानों की तरफ से लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उप निदेशक कृषि जयप्रकाश ने कृषि यंत्रों के बारें में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डा.हरिकृष्ण मिश्र ने पराली नहीं जलाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत, जिपं सदस्य मोहन कुशवाहा, संजीव तिवारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed