फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Expressed displeasure over the shortage of fertilizers, threatened hunger strike

Sonebhadra News: खाद की किल्लत पर जताई नाराजगी, भूख हड़ताल की चेतावनी

Mon, 21 Jul 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the shortage of fertilizers, threatened hunger strike
धान की रोपाई के समय किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। डीएपी व यूरिया की किल्लत के बीच सोमवार को रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश कुमार मिश्र ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि जल्द ही खाद की उपलब्धता नहीं कराई गई तो 28 जुलाई को कचहरी परिसर में विंध्य किसान मंच के बैनर तले भूख हड़ताल की जाएगी।ज्ञापन में कहा कि सहकारी समितियों और निजी बाजारों में खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

किसान सुबह से शाम तक कतार में लग रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौट रहे हैं। उन्होंने प्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि किसानों की समस्याओं को लेकर उदासीन हैं और केवल होर्डिंग लगवाकर अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार किसानों को सुझाव दे रही है कि वे कम्पोस्ट खाद या श्रीअन्न की खेती करें, लेकिन ये सुझाव धरातल से कटे हुए हैं। किसान खाद मांग रहे हैं और उन्हें सुझाव थमाए जा रहे हैं।

पूर्व प्रमुख रमेश कुमार मिश्र ने जिला प्रशासन से शीघ्र खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसान बेहद निराश हैं और अब आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed