फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encompass against corruption

भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना

Sun, 10 Jul 2016 11:02 PM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Sun, 10 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Encompass against corruption
रायपुर थाना के सामने भाजपा के धरने को संबोधित करते सांसद छोटेलाल खरवार।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवाह्न पर प्रदेश सरकार के गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओबरा, कोन, घोरावल, रायपुर  और दुद्धी कोतवाली के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर भड़ास निकाली और आगामी चुनाव में सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कोन प्रतिनिधि के अनुसार कोन में भाजपा मंडल अध्यक्ष शंशाक शेखर मिश्रा की अगुवाई में कोन थाने का घेराव किया गया। पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार में खुलेआम गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, हत्या, बलात्कार जैसे संगीन अपराध हो रहे हैं। यहां सुशील चतुर्वेदी, शिवकुमार गुप्ता, रामाश्रय, रमेश मिश्रा, राजीव मिश्रा, मोतीचंद, महगू राम, राजू, जगरनाथ आदि मौजूद रहे। घोरावल: कोतवाली के समक्ष प्रदेश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने मांगों का ज्ञापन घोरावल एसडीएम गिरिजा शंकर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


अध्यक्षता केपी मौर्य और संचालन राकेश कुमार उमर ने किया। गोविंद यादव, लालजी तिवारी, सुरेश तिवारी, लक्ष्मी झां, सिद्धिनाथ दुबे, प्रदीप मौर्य, आनंद मिश्रा, शिवदास शास्त्री, आशुतोष सिंह मौजूद रहे। खलियारी:  रायपुर थाने के समक्ष  धरना-प्रदर्शन में सांसद छोटेलाल खरवार, एमएलसी केदार नाथ सिंह,  धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, आलोक सिंह, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, अरविंद पांडेय, दयाराम पांडेय, अजीत चौबे मौजूद रहे। दुद्धी: यहां कोतवाली में प्रदर्शन   कर 13 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में पूर्व  विधायक सीएम प्रसाद सुरेंद्र अग्रहरि, कमलेश सिंह कमल, रामवृक्ष अनजाना, राज कुमार अग्रहरि, बिपिन बिहारी, दिलीप पांडेय, गोरखनाथ, कृष्णा अग्रहरि, कलावती देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed