फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Employees took an oath to protect

कर्मचारियों ने ली सुरक्षा की शपथ

Thu, 01 Jan 2015 10:51 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Thu, 01 Jan 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Employees took an oath to protect
एनसीएल में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि सीएमडी तापस कुमार नाग ने एनसीएल के अधिकारियों-कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कहा कि खदान में कार्य करते हुए सुरक्षा का अहम स्थान है। जिस खदान में सेफ्टी नियमों का अनुपालन  किया जाता है, उसकी उत्पादकता अच्छी होती है।
 
उन्होंने एनसीएल कर्मियों से गुजारिश की कि सेफ्टी से जुड़े मानकों का अनुपालन करते हुए कंपनी को कोयला उत्पादन एवं उत्पादकता के शिखर पर ले जाएं।

कहा कि कोयला उत्पादन में एनसीएल का गौरवशाली अतीत रहा है। उधर, एनसीएल कर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा कि वह सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पूरी सतर्कता एवं निष्ठा से कार्य करेंगे, जिससे कोई दुर्घटना न हो।
विज्ञापन


सुरक्षा शपथ में इस बात पर जोर दिया गया कि एनसीएल कर्मियों का जीवन केवल अपने तथा अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी मूल्यवान है।

 इस मौके पर विशिष्ट अतिथि निदेशक वित्त अरुण कुमार पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।  उधर, एनसीएल कृष्णशिला में भी गुरुवार को वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक पीके विश्वाल ने टाइम आफिस पर कर्मियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर डीजीएम माइंस आरके साहू, सुबोध दीक्षित, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।


ककरी परियोजना में महाप्रबंधक एएन पांडेय ने सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर एजीएम माइंस ए पाठक आदि मौजूद रहे। बीना में महाप्रबंधक एमके प्रसाद ने शपथ दिलाने के साथ सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर एजीएम माइंस एसपी सिंह, खान सुरक्षा अधिकारी एएन मालवीय के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed