फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity wires of 467 houses have become dilapidated

खुलासा: 467 मजरों के जर्जंर हो चुके है बिजली के तार

Fri, 16 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity wires of 467 houses have become dilapidated
सोनभद्र। वर्षों पहले गांवों में लगे बिजली के तार जर्जर हो गए हैं। सर्वे में यह बात सामने आई है कि 467 मजरों के तार बदलने योग्य मिले हैं। जर्जर तारों के टूट कर गिरने से खतरा बना रहता है। हालांकि सरकार के निर्देश पर अधिकृत कंपनी ने तार बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार को गाजियाबाद के बाद दूसरे नंबर राजस्व देने वाले सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो सकी है। वर्षों पूर्व कम्हारी, जैत, बरकरा, कैथी, बिच्छी, मझिगांव, पुसौली, घुवास, छपका, लोढ़ी, मानपुर, पसही, हिंदुआरी, बट, तेंदू, निपराज, पवर, केवटी, बुड़हर, नाको, नरोत्तमपुर आदि गांवों में लगे बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। अक्सर आंधी आने पर कहीं-कहीं तार टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित होती है। नक्सल-दुरूह क्षेत्रों में तारों को ठीक करने में कई दिन लग जाते हैं। हालांकि इससे उपभोक्ताओं को निजात दिलाने में बिजली विभाग ने पहल तेज कर दी है। विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवर अभियंताओं ने अपने अपने क्षेत्र के गांवों और मजरों के तारों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को उपलब्ध करा दी है। अभियंताओं में राबट्र्सगंज घोरावल, ओबरा और दुद्वी तहसील क्षेत्र के 467 मजरों के तार जर्जर होने की रिपोर्ट सौंपी है। इस तारों को बदलने की जरूरत बताई है। अधिशासी अभियंता के माध्यम से यह रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। अधिकारियों ने एक कंपनी को जर्जर तारों को बदलने के लिए ठेका भी दे दिया है। इसी साल के अंत तक सभी जर्जर तारों को बदलने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 467 मजरों के तार बदलने योग्य मिले हैं। जर्जर तारों को बदलने के लिए एक कंपनी नामित कर दी गई है। कंपनी ने कुछ मजरों मेें तार बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। तारों के बदलने के बाद उनके टूट कर गिरने का खतरा खत्म हो जाएगी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। -सर्वेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड राबट्र्सगंज, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed