फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity Employees Joint Conflict Committee announced undeclared agitation

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने की अघोषित आंदोलन की घोषणा

Sat, 03 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity Employees Joint Conflict Committee announced undeclared agitation
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का परियोजना गेट पर मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। पांच दिन बीतने के बावजूद मांगें नहीं माने जाने से नाराज संघर्ष समिति ने मांगें पूरी होने तक अघोषित आंदोलन की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

हरदेव नारायण तिवारी ने कहा कि यदि कर्मचारी सुविधाओं के नजरिए से देखा जाए तो शायद ही कोई घर या सड़क ऐसी हो जो लोगों की आकांक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरता हो। इसकी मुख्य वजह परियोजना अधिकारियों में इच्छाशक्ति और संकल्प की कमी तो है ही सोच का अभाव भी है। अजय सिंह ने कहा कि संघर्ष समिति की ओर से विगत दिनों पांच अगस्त को ही समस्त कर्मचारी ज्वलंत समस्याओं के संबंध में परियोजना मुख्य महाप्रबंधक को अवगत करा दिया गया था, लेकिन महाप्रबंधक द्वारा कर्मचारी समस्याओं के निराकरण निस्तारण में कोई रुचि नहीं लिया गया। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि उच्च प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को हीन समझकर व्यवहार करना, आपस में बैठकर बातचीत करने में अपना अपमान समझना और कर्मचारियों के दैनिक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के लिए भी विश्वास में ना लेना औद्योगिक संबंधों को खराब करता है। शाहिद अख्तर, योगेंद्र कुमार और सतीश कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार की एक ऐसी अपसंस्कृति जो अधिकारियों को अपने मकड़जाल में फांसकर बर्बाद कर रही है जिसका परिणाम यह है कि उच्चाधिकारियों द्वारा कर्मचारी समस्याओं के निराकरण में कोई रुचि नहीं लिया जा रहा है। संचालन योगेंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समस्त घटक दलों के अध्यक्ष मंत्री के साथ साथ श्रमिक संगठनों के प्रांतीय एवं केंद्रीय प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed