{"_id":"6a9ef5c35220903d2a0e19d7","slug":"efforts-to-boost-investment-and-industry-intensified-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-152661-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद तेज
विज्ञापन
जिले में निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद तेज हो गई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 5.0 में जिले को 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य मिला है। इसकी तुलना में अब तक 33 परियोजनाओं के लिए 14612 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इन परियोजनाओं से करीब 4068 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने शेष 5388 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हासिल करने के लिए विभागवार लक्ष्य तय किए। पर्यटन विभाग को 1040 करोड़, प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित क्षेत्र को 1000 करोड़, पेट्रोल पंप क्षेत्र को 500 करोड़, नए नर्सिंग होम और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 500 करोड़, राइस मिलों के लिए 200 करोड़, नई डेयरी इकाइयों के लिए 200 करोड़ और आबकारी विभाग को 200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।
अन्य विभागों को भी उनकी संभावनाओं के अनुसार लक्ष्य सौंपे गए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवेश प्रस्तावों को केवल एमओयू तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने के लिए लगातार निवेशकों से संवाद और समन्वय किया जाए। निवेशकों को आवश्यक विभागीय सहयोग उपलब्ध कराने और प्रक्रियाओं को सुगम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य की प्राप्ति से जिले के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। नए उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थापित होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बैठक में उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, उद्यमी मित्र नितिन प्रकाश आदि मौजूद रहे।