फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Effect of extreme heat, hundreds of bats found dead under old banyan tree

Sonebhadra News: भीषण गर्मी का असर, पुराने बरगद के नीचे मृत मिले सैकड़ों चमगादड़

Thu, 30 May 2024 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Effect of extreme heat, hundreds of bats found dead under old banyan tree
झारखंड बॉर्डर पर स्थित क्षेत्र के मूड़िसेमर ग्राम पंचायत में बुधवार की रात सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई। वन रेंज कार्यालय परिसर में चमगादड़ मृत देख खलबली मच गई। तेज दुर्गंध के कारण वनकर्मी परिसर से चले गए। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के कारण उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीण विनय कुमार, छोटू कुमार, महेंद्र प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद का कहना है कि सततवाहिनी व कुकुरडुबा नदी के तटीय इलाके में रेंज ऑफिस में पुराने बरगद, आम, जामुन के वृक्षों पर सैकड़ों चमगादड़ कई वर्षों से रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह जब लोग उस ओर टहलने गए तो कुछ चमगादड़ मृत दिखे। वह पेड़ से नीचे गिरे हुए थे। आगे जाने पर बड़ी संख्या में उनका शव पड़ा था। उनसे तेज दुर्गंध उठ रही थी।
विज्ञापन

इस बाबत पशु चिकित्सक डॉ. रवि कुमार तरुण ने बताया कि वर्तमान समय में इलाके का तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। पानी भी इलाके में नहीं है। संभावना है कि इसी कारण चमगादड़ों की मौत हुई है। वही रेंजर इमरान खान ने बताया कि अधिक तापमान व पानी की समस्या ही इन चमगादड़ों के मरने का मुख्य कारण है। मृत चमगादड़ों को वन कर्मी एकत्रित कर मिट्टी में दफना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed