{"_id":"6859a43cba908cd7cc0bd197","slug":"e-buses-started-operating-from-sonbhadra-to-prayagraj-fare-is-less-than-janrath-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-130238-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोनभद्र से प्रयागराज के लिए ई-बसों का संचालन शुरू , किराया जनरथ से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोनभद्र से प्रयागराज के लिए ई-बसों का संचालन शुरू , किराया जनरथ से कम
विज्ञापन
सोनभद्र से प्रयागराज तक का सफर अब और आरामदायक होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर दो इलेक्टि्रक बसें उतारी गई हैं। यह दोनों बसें एसी युक्त है। इनका किराया भी जनरथ बसों की तुलना में काफी कम है। बसों का संचालन सुबह और शाम अलग-अलग समय पर शुरू किया गया है। विंध्याचल होते हुए यह प्रयागराज तक जा रही हैं।
रोडवेज की ओर से सोनभद्र रूट पर इलेक्टि्रक बसों के संचालन की कवायद महाकुंभ मेले के पहले से ही शुरू कर दी गई थी। इसके लिए सोनभद्र डिपो परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए साढ़े 26 लाख रुपये बिजली निगम को दिए गए थे। निगम भी ओर से कनेक्शन जोड़ने में देरी और फिर महाकुंभ की शुरुआत के बाद कार्य अटक गया था। महाकुंभ की समाप्ति के बाद बिजली निगम ने पिछले माह चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा किया। इसके बाद से इस डिपो से भी महानगरों की तरह इलेक्टि्रक बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। फिलहाल प्रयागराज रूट पर दो ई-बसें संचालित की जा रही हैं। यह वातानुकूलित बस पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। सोनभद्र से प्रयागराज की दूरी सिर्फ साढ़े तीन से चार घंटे में पूरी हो रही है।
जनरथ से किराया और समय भी कम अभी तक इस रूट पर राेडवेज की जनरथ सेवा का संचालन होता रहा है। हालांकि यह बसें डिपो तक न आकर फ्लाईओवर के ऊपर से ही गुजर जाती हैं। नई ई-बस डिपो से ही रवाना हो रही है। इसका किराया और समय भी जनरथ से कम है। जनरथ बस में सोनभद्र से प्रयागराज तक का किराया 393 रुपये है, जबकि ई-बस सिर्फ 318 रुपये में ही प्रयागराज पहुंचा रही है। यही नहीं जनरथ बस मिर्जापुर, विंध्याचल सहित कई जगह रुकते हुए जाती है, जबकि ई-बस हाईवे पकड़कर विंध्याचल होते हुए सीधे प्रयागराज पहुंचा रही है। इससे प्रयागराज पहुंचने में साढ़े तीन से चार घंटे ही लग रहे हैं।
विज्ञापन
सोनभद्र डिपो से प्रयागराज के लिए दो इलेक्टि्रक बसों का संचालन शुरू हुआ है। यह बस सुबह और शाम रवाना होती हैं। जनरथ व अन्य सामान्य बसों की टाइमिंग के आधार पर इन बसों का समय निर्धारित किया गया है, जिससे प्रयागराज के लिए यात्रियों को नियमित अंतराल पर बस मिलती रहे। जल्द ही वाराणसी रूट पर भी ई-बस सेवा शुरू होगी। -विश्राम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, साेनभद्र डिपो।