फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dumper overturned in CHP hopper, big accident averted

सीएचपी के हापर में पलट गया डंपर, बड़ा हादसा टला

Sat, 18 Apr 2020 08:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Dumper overturned in CHP hopper, big accident averted
शक्तिनगर। एनसीएल के ब्लॉक बी कोयला क्षेत्र में शनिवार की सुबह भारी क्षमता का कोयला से भरा डंपर पलट जाने से कोल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। घटना कोयला अनलोड करते समय कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) एरिया में हुई। जानकारी के अनुसार कोयला खदान से कोयला भरकर हैवी क्षमता का डंपर संख्या 1119 सीएचपी के पास बने हापर में अनलोड करने गया था। डंपर को आपरेटर पुनीराम आपरेट कर रहे थे। इसी दौरान न जाने किस तरह डंपर अनियंत्रित होकर कोयला डंप करने के लिए बने हापर में गिर कर फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही कोल प्रबंधन के अफसरों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तब राहत की सांस ली जब आश्वस्त हुए कि आपरेटर सुरक्षित है। इसके बाद फंसे डंपर को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। हापर में डंपर के फंसने की वजह से कोयला प्रेषण का कार्य भी प्रभावित हुआ। ब्लॉक बी परियोजना में होलपैक (डंपर) पलटने के पीछे प्रबंधन की लापरवाही उजागर होने के बाद मजदूर यूनियन के नेताओं ने सवाल उठाते करते हुए जांच की मांग की है। बीएमएस नेता पीके सिंह ने कहा कि परियोजना में लापवाही से डंपर सीएचपी के रिसीविंग पिट में गिरा। उन्होंने बताया कि जिस साइड से अनलोड करना था उस साइड न जाकर ट्रिपर की साइड से डम्पर अनलोड करने के चलते हादसा हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को इसी तरह एक जीप भी ब्लाक बी में पलट गई थी। आरोप लगाया कि दोनों मामलों में गोरबी प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। इसी तरह कोयला श्रमिक सभा (एचएमएस) एनसीएल सिंगरौली के महामंत्री अशोक कुमार पांडेय ने एनसीएल के सीएमडी का घटना की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि दुर्घटना के कारणों और सम्बंधित जिम्मेदारों के कार्यप्रणाली की जांच करा दोषियों के विरुद्ध की जाए। नार्दन कोल फिल्ड्स लिमिटेड के जनसंर्पक अधिकारी राम विजय सिंह का कहना है कि रिर्वस करते समय डंपर हापर की तरफ लुढक गया फिलहाल हादसे में किसी को चोट नहीं लगी, मशीन भी सुरक्षित है। जांच कराकर नियमानुसार काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed