फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duddhi got victory due to captain's century innings

कप्तान की शतकीय पारी की बदौलत दुद्धी को मिली जीत

Sun, 02 Jan 2022 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Duddhi got victory due to captain's century innings
टाऊन क्लब के मैदान में चल रहे 35वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें मैच में मेजबान दुद्धी ने 172 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच कप्तान रजत राज की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने बीना क्रिकेट एकेडमी को करारी मात दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में मात्र एक विकेट खोकर 302 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान रजत राज ने 16 छक्के और 17 चौके की मदद से सर्वाधिक 180 रनों की शतकीय पारी खेली। यह इस टूर्नामेंट में अब तक का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। दुद्धी की ओर से आकाश सिंह ने चार छक्के और छह चौके लगाते हुए 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हेमंत ने दो छक्के, चार चौके की मदद से 34 रन बनाया। बीना के गेंदबाज बिल्लू तिवारी ने चार ओवर में 51 रन देकर एकमात्र विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बीना की टीम 19.1 ओवरों में 130 रन परों पर ही ढेर हो गई। बीना की ओर से अमित 28, संजय 19 और अंकित ने 17 रन बनाए। दुद्धी के गेंदबाजों में कप्तान रजत, आकाश व धीरज ने दो-दो विकेट अर्जित किया। दुद्धी टीम की ओर से सर्वाधिक 180 रन और दो विकेट हासिल करने वाले दुद्धी के कप्तान रजत राज को मैन ऑफ द मैच घोषित कर अधिशासी अधिकारी भारत सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के दौरान क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने विजयी टीम को नकद इनाम देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अंपायर सुनील गुप्ता व इकबाल, स्कोरिंग आर्यन और राहुल विराट, कमेंट्री सलीम खान व सुनील जायसवाल ने किया। सोमवार को हिंडाल्को और आगरा के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed