फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drizzle increased the problems of farmers

Sonebhadra News: कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

Wed, 06 Dec 2023 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Drizzle increased the problems of farmers
सोनांचल में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। तीन दिन तक मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को एक बार फिर तेज बारिश हुई। वहीं जिला मुख्यालय तथा आस-पास के इलाकों में सुबह और दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है, मगर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मौसम बदलने से एक बार फिर से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम को देखते हुए किसान अपनी धान की फसलों को समेटने में जुटे हैं। कहीं धान के फसलों की कटाई चल रही है तो कहीं मड़ाई व ओसाई का काम जारी है। सर्द हवा चलने से लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहने नजर आए।
विज्ञापन

अनपरा क्षेत्र में सुबह बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए हुए थे। वहीं सर्द हवा चलने से दिन में भी लोग गर्म कपड़े का सहारा लेते हुए देखे गए। सुबह शाम की ठंड में इजाफा हुआ है। राबर्ट्सगंज क्षेत्र में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। वहीं अनपरा क्षेत्र में दिनभर छिटपुट बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से लोगों ने रेनकोट, छाता के साथ गर्म कपड़े भी निकाल लिया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड व बारिश से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे। जरूरी होने पर लोग कपड़ों से खुद को ढककर और छाता व रेनकोट पहनकर निकल रहे थे।

बीजपुर क्षेत्र में बेमौसम बारिश से अरहर, चना, मटर सहित अन्य फसलों को फायदा हुआ है। वहीं बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed