{"_id":"64e64ea1a98b49c88400e0a7","slug":"doctor-employee-found-absent-in-cmos-inspection-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-2583-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सीएमओ के निरीक्षण में नदारद मिले डॉक्टर-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सीएमओ के निरीक्षण में नदारद मिले डॉक्टर-कर्मचारी
विज्ञापन
बभनी। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बुधवार को सीएचसी बभनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गायब मिले कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात फर्मासिस्ट को कड़ी फटकार लगाई। दवाओं का स्टाक ठीक कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। एक्स-रे टेक्निशियन बृजेश कुमार, डाॅ लकी सिंह, डाॅ वेद प्रकाश, एमआई शिवेंद्र कुमार मिश्रा, परामर्शदाता सारिका, स्टाफ नर्स रजनी अनुपस्थित मिले। उन्हें कारण बताओ नाेटिस जारी किया। एमआई और स्टाफ नर्स का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष, दवा भंडारण कक्ष का भी निरीक्षण किया। उप स्वास्थ्य केंद्रों के सीएचओ अस्पताल पर ही मिले। इस पर अधीक्षक को निर्देश दिया कि सीएचओ अपने केंद्र पर ड्यूटी करें। अगर ड्यूटी में लापरवाही करें तो कार्रवाई की जाय।
टाॅस्क फोर्स की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा
बभनी। मिशन इंद्रधनुष के तहत ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक बुधवार हो हुई। बैठक में मिशन इंद्रधनुष, आयुष्मान कार्ड, संचारी रोक नियंत्रण पर समीक्षा की गई। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने प्रभारी सीडीपीओ को आंगनबाड़ी कार्यकत्री को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में सहयोग कराने को कहा। बैठक में एसीएमओ गिरधारी लाल, सीएचसी अधीक्षक अंकित सिंह, बीडीओ मोहम्मद तारिक, बीपीएम ओम प्रकाश गौतम, प्रभारी सीडीपीओ अनीता जायसवाल, पूनम कुमारी, राहुल जायसवाल आदि मौजूद रहे।