फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctor-employee found absent in CMO's inspection

Sonebhadra News: सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर-कर्मचारी

Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Doctor-employee found absent in CMO's inspection
सोनभद्र। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने सोमवार को सीएचसी नगवां का आकस्मिक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका की जांच में कई डाॅक्टर-कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात फिजिशियन डाॅ. प्रशांत सिंह कई दिन से अनुपस्थित चल रहे हैं। वह जुलाई में भी कई दिन अनुपस्थित रहे। सीएमओ ने डाॅ. प्रशांत सिंह के जुलाई व अगस्त माह के वेतन पर रोक लगा दिया। संविदा कर्मियों की उपस्थिति पंजिका में समरपाल ब्लाॅक एकाउंट मैनेजर 2 अगस्त, ओम प्रकाश शुक्ला ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर एक अगस्त से, राज कुमार बीसीपीएम 4 अगस्त, अंजना आरकेएसके कोआर्डिनेटर 5 अगस्त, ओम प्रकाश भारती फिजियोथेजेपिस्ट आरबीएसके 7 अगस्त, शिवदास डीईओ आरसीएच 4 अगस्त, अजय शरण 2 अगस्त, अमरेश 4 अगस्त से अनुपस्थित मिले। संविदा कर्मियों के अनुपस्थित तिथियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। इमरजेंसी कक्ष के पास जमीन में गड्ढे को तत्काल भरने के निर्देश दिए। प्रयोगशाला में शिवमूर्ति यादव एलटी उपस्थित रहे, मगर जांच रजिस्टर और सूची उपलब्ध नहीं करा सके। आरबीएसके टीम क्षेत्र भ्रमण पर गई थी, लेकिन भ्रमण रजिस्टर पर किसी का हस्ताक्षर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed