{"_id":"645a8a5aa1ec4ef32c0b3f0e","slug":"do-not-allow-crowding-outside-the-booth-inform-sonbhadra-news-c-20-1-195789-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बूथ के बाहर भीड़ न लगने दें, विवाद होने पर दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बूथ के बाहर भीड़ न लगने दें, विवाद होने पर दें सूचना
विज्ञापन
सोनभद्र। निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव कराने के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में मंगलवार को ब्रीफिंग की गई। बूथों पर तैनाती के दौरान सुरक्षा पहलुओं की विस्तार से जानकारी देते हुए उसका कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रविजय सिंह व एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने ब्रीफिंग के दौरान संयुक्त रूप से अधिकारियों-कर्मचारियों को चुनाव आयोग के निर्धारित अधिकारों, कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बनाया। अपने ड्यूटी स्थल पर सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि मतदान को निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। यह भी निर्देश दिए गए कि अपने ड्यूटी पॉइंट पर सतर्क रहें और मतदान स्थल के आसपास किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाए। किसी भी बाहरी व्यक्ति से किसी प्रकार की सुविधा न लें और न ही किसी भी प्रकार के प्रलोभन में पड़ें। मतदान स्थलों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या मतभेद होने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।
चुनाव डयूटी एक महत्वपूर्ण ड्यूटी है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस बल की गरिमा बनाए रखते हुए पूर्ण सतर्कता बरतते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। आचार संहिता के उल्लघंन से सम्बन्धित किसी भी अनैतिक कार्य और भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर एडीएम सहदेव मिश्र, एएसपी कालू सिंह, टीएन त्रिपाठी सहित सभी एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।