फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM reached Vikas Bhawan, 36 employees including four officers were found absent

Sonebhadra News: विकास भवन पहुंचे डीएम, अनुपस्थित मिले चार अधिकारियों समेत 36 कर्मचारी

Fri, 02 May 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
DM reached Vikas Bhawan, 36 employees including four officers were found absent
सोनभद्र। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार अधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के 36 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। सभी को हिदायत दी कि समय से दफ्तर आएं।
विज्ञापन

सुबह 10.20 बजे पहुंचे डीएम ने विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सहायक निदेशक मत्स्य, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। इनके अलावा समाज कल्याण, पंचायत राज, लघु सिंचाई, कौशल विकास, आजीविका मिशन, पिछड़ा वर्ग कल्याण और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसे विभागों में कई कर्मचारी या तो बगैर स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए या उनकी अनुपस्थिति का कोई वैध कारण दर्ज नहीं था। उन्होंने संबंधित कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिया कि अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने सफाई व्यवस्था पर भी असंतोष जताते हुए सभी कार्यालयों में सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, एडीआई विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये कर्मचारी मिले अनुपस्थित
जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में पर्यवेक्षक शिवमोहन लाल अनुपस्थित मिले। अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में वाहन चालक विनोद कुमार, अनुचर प्रभाकर गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान सेल में अनिल केशरी, किरन सिंह, डीपीएम देवेंद्र शर्मा गैरहाजिर मिले। सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय में जेई योगेंद्र कुमार, राजबहादुर, कनिष्ठ सहायक अजय कुमार सिंह, आशीष राजभर, विकास जैसल, चतुर्थ श्रेणी कार्मिक मुन्ना शाह गैरहाजिर मिले। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार दुबे गैरहाजिर मिले। कौशल विकास मिशन कार्यालय में एमआईएस मैनेजर वंदना सिंह गैरहाजिर मिले। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में जिला मिशन प्रबंधक एमजी रवि, सत्येंद्र गौतम, इम्तियाज आलम, पुनीत कुमार गुप्ता, सहायक लेखाकार संजीव बिंद, सुनील कुमार सिंह, पूजा चंद्रवंशी, खुशबू कुमारी गुप्ता गैरहाजिर मिले। सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय में मत्स्य निरीक्षक सुनील पाल अनुपस्थित पाए गए। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक अरविंद कुमार यादव, लेखाकार अशोक कुमार गुप्ता गैरहाजिर मिले। चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट कार्यालय में काउंसलर अमन कुमार सोनकर, सुपरवाइजर सत्यम चौरसिया, धर्मबीर सिंह, अंशु गिरी, केस वर्कर बजरंग सिंह अनुपस्थित पाए गए।

प्रार्थनापत्र स्वीकृत हुए बिना गायब थे कर्मी
डीएम के निरीक्षण के दौरान कई विभागों में कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश के प्रार्थना पत्र मिले। इन्हें विभागाध्यक्ष की ओर से स्वीकृत नहीं किया गया था, बावजूद इसके वह कार्यालय में नहीं थे। लिहाजा सभी को अनुपस्थित मानते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed