फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dm meeting

कार्यों का भुगतान लक्ष्य पूर्ति के बाद किया जाए

Mon, 27 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
dm meeting
कलेक्ट्रट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी योजना, एसएमएई-2020-21 की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें कार्ययोजना के अनुमोदन पर विचार विमर्श किया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि मानदेय पर आधारिक कार्यों का भुगतान लक्ष्य की पूर्ति होने पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य नियमानुसार हासिल करने के लिए सभी सार्थक कार्रवाई अमल में लायी जाय। कृषक पुरस्कार, जिला स्तरीय, ब्लाक स्तरीय गोष्ठी मेला, सीडी निर्माण, किसान वैज्ञानिक संवाद, सलाहकार समितियों की बैठकें व अन्य कार्यों को शासन की मंशा के अनुरूप पूरा किया जाय। किसानों से प्राप्त सुझाओं को भी शामिल किया जाय। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि, सब मिशन, ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना, 2019-20 में कराये गये कार्यों की समीक्षा व 2020-21 के डाप का अनुमोदन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत, गेहूं, दलहन, कोर्स सीरियल एवं न्यूटीसिरियल्स, घटक के वर्ष-2019-20 के कार्यों की समीक्षा व वर्ष-2020-21 के कार्य योजना का अनुमोदन, राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन योजना के विगत वर्ष-2019-20 के कार्यों की समीक्षा व वर्ष-2020 के अनुमोदन पर चर्चा की गयी। डीएम ने कहा कि किसानों के भलाई के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत सभी मानकों को पूरा किया जाय। किसानों व समिति के सदस्यों से चर्चा के उपरान्त वर्ष-2020-21 के वित्तीय व भौतिक लक्ष्य को पूरा करने के लिए अनुमोदन की सहमति दी गयी। बैठक में उप निदेशक कृषि एके गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, भूमि संरक्षण अधिकारी राबर्ट्सगंज अपर्णा सिंह, प्रगतिशील किसान, शिव प्रकाश सिंह, ब्रह्मदेव, बाबूलाल मौर्या मौजूद रहेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed