फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Distribution of plants with plantation

पौधरोपण के साथ हुआ पौधों का वितरण

Mon, 17 Aug 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Distribution of plants with plantation
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल की सुहासिनी संघ द्वारा पौधारोपण के साथ वितरण किया गया। पर्यावरण की बेहतरी के लिए आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कई दर्जन फलदार व छाएदार पौधे लगाए और पौधों का वितरण किया।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए एनटीपीसी विंध्याचल की स्वयं सेवी संस्था सुहासिनी संघ की अध्यक्ष मृदुला जौहरी ने अन्य सदस्याओं के साथ बालभवन में फलदार पौधे रोपे। इसमें आम, अनार, नींबू, जामुन और अमरूद आदि के पौधे लगाए गए और वितरण किया गया। इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए सभी सदस्याओं ने पर्यावरण की रक्षा करने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरकार के निर्देश मुताबिक कोविड-19 से बचाव के लिए सभी एहतियातों का पालन किया गया। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के नाम पर पारिजात वृक्ष एवं सयुंक्ता महिला समिति की अध्यक्षा किरण सिंह के नाम पर नीम, पीपल एवं बरगद की त्रिवेणी का पौधरोपण मृदुला जौहरी ने बालभवन परिसर में किया। मानसून का स्वागत करते हुए सुहासिनी संघ की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याओं ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर सलाहकार टाइनी टोट्स सुमन भाटिया, सलाहकार वेलफेयर विनीता सूबेदार, महासचिव सुहासिनी संघ ऋचा मंगला, सयुंक्त सचिव कुसुम सिंह, टाइनी टोट्स की अंजु झा तथा कोषाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed