{"_id":"5f21743d8ebc3e63b13ac379","slug":"digital-meeting-will-be-held-every-month-with-village-head-sonbhadra-news-vns5385058161","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों संग हर माह होगी डिजिटल बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों संग हर माह होगी डिजिटल बैठक
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गांवों में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए डिजिटल बैठकों पर जोर देने लगी है। इसी कड़ी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी प्रधानों के साथ अब हर माह डिजिटल बैठक करेंगे। इस डिजिटल बैठक में डीएम व सीडीओ प्रधानों से गांवों की समस्याओं पर चर्चा करके समाधान की कोशिश करेंगे। गांवों में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत राज विभाग को नोडल बनाया गया है।
डीपीआरओ धनंजय जायसवाल का कहना है अब हर महीने डीएम व सीडीओ के साथ प्रधानों की डिजिटल बैठक होगी। इस ऑनलाइन बैठक से एक सप्ताह पहले प्रधान संबंधित पंचायत सचिव को गांव में व्याप्त छोटी-बड़ी समस्याओं से लिखित रूप से अवगत कराएंगे। जिले के सभी 637 ग्राम पंचायतों की समस्याओं को उनकी निगरानी में संकलित कर सूचीबद्ध किया जाएगा। फिर डिजिटल माध्यम से हर माह होने वाली बैठक में डीएम व सीडीओ प्रधानों से समस्याओं पर चर्चा कर उसके समाधान की कोशिश करेंगे। डीपीआरओ के मुताबिक 27 जुलाई को हुई डिजिटल बैठक में विद्यालय भवनों के कायाकल्प, गांवों को कच्ची गलियों से मुक्त किए जाने, जल निकासी सहित कई अन्य मसलों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानों के साथ होने वाली डिजिटल बैठकों में डीएम व सीडीओ समस्याओं के निराकरण में हुई प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।