फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dheeraj's life was lost in love affair, partner arrested

प्रेम संबंध में गई थी धीरज की जान, साथी गिरफ्तार

Wed, 27 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dheeraj's life was lost in love affair, partner arrested
बिल्ली गांव मोड़ के समीप इलायची भवन के सामने युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। दोनों दोस्तों का प्रेम प्रसंग एक लड़की से चल रहा था। इसी में धीरज की जान चली गई।
विज्ञापन

कोतवाल ओबरा मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक अविनाश पुत्र रविंद्र निवासी बिल्ली मारकुंडी और धीरज का प्रेम प्रसंग एक ही लड़की से चल रहा था। इसे लेकर रविवार रात दोनों की बहस हो गई। बहस के दौरान अविनाश ने धीरज को धक्का दे दिया। इसके चलते वह अनियंत्रित होकर गिर गया और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अविनाश का संबंधित धारा में चालान कर दिया। कोतवाल ने बताया कि धीरज के पिता कैलाश की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। चिकित्सक के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में तब्दील कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कस्बा चौकी प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल लखंदर प्रसाद, कांस्टेबल ज्ञान सिंह यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed