फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees were overwhelmed to hear the story of Shiva's marriage

शिव विवाह का प्रसंग सुन भक्त भाव विभोर

Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed to hear the story of Shiva's marriage
राबर्ट्सगंज अकड़हवा पोखरा पर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में श्रीराम कथा में प्रवचन करते मुरारी श - फोटो : SONBHADRA
नगर के अकड़हवा पोखरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को यज्ञ की परिक्रमा करने के लिए बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पहुंची। वहीं मंगलवार की शाम प्रवचन में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुन भक्त भाव विभोर हो गए। साध्वी आराधना चतुर्वेदी ने भगवान शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाई। कहा कि भगवान शिव की शादी में हर तरह के प्राणी आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिव पशुपति है। मतलब सभी जीवों के देवता हैं तो सारे जानवर, कीड़े-मकोड़े और सारे जीव उनकी शादी में उपस्थित हुए। यहां तक की भूत-पिशाच और विक्षिप्त भी उनके विवाह में मेहमान बन कर पहुंचे थे। विवाह के दौरान भगवान शिव के वंश के बारे में पूछा गया। तब नारद मुनि ने सभी को बताया कि भगवान स्वयंभू हैं। प्रयागराज से आए कथावाचक मुरारी जी शास्त्री ने सत्संग विषय पर प्रवचन दिया। कहा कि बिना हरि कृपा के सत्संग नहीं मिलता। इसके पूर्व दोपहर में नीरजानंद शास्त्री के निर्देेशन में पांच आचार्यों ने रुद्रमहायज्ञ कराया। यज्ञ के दौरान महिलाएं मंदिर की परिक्रमा कर पुण्य की कामना की। इस दौरान भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मनीष तिवारी, संतोष सिंह, अरविंद पांडेय, कमलेश मिश्र, प्रकाश सोनकर आदि व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed