{"_id":"6aa43f2ee794bd1026005815","slug":"deposits-and-withdrawals-in-sonanchal-affected-by-bank-employees-strike-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-152834-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बैंक कर्मियों के हड़ताल से सोनांचल में जमा-निकासी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बैंक कर्मियों के हड़ताल से सोनांचल में जमा-निकासी प्रभावित
विज्ञापन
इंडियन बैंक शाखा बभनी के सामने हड़ताल करते बैंक कर्मचारी। संवाद
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे शुक्रवार को बैंकों में नकदी की जमा-निकासी का काम प्रभावित रहा। शुक्रवार को जिले में करीब 300 करोड़ की जमा-निकासी प्रभावित हुई। चेक क्लीयरेंस का काम भी बाधित रहा। इससे बैंक खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए शासन से पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को वापस लेने की मांग की। ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन सोनभद्र यूनिट के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन और जिला सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले भर में हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि हड़ताल से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहा।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने शुक्रवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया था। इसके चलते जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में कैश जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, केवाईसी अपडेट और अन्य काउंटर सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। अध्यक्ष ने बताया कि अगले दो दिन की छुट्टी से हड़ताल का असर और बढ़ गया है। शनिवार को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने से सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 14 सितंबर से ही बैंकिंग कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है।
इस मौके पर जिला सचिव मुकेश कुमार पंजाब नेशनल बैंक, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, संजीत चौबे इंडियन बैंक, उज्जवल कुमार इंडियन बैंक, सौरभ सिंह भारतीय स्टेट बैंक, अरविंद कुमार सिंह एसबीआई, राजेश कुमार इंडियन बैंक, नीरज प्रकाश एसबीआई, अवधेश कुमार राम सिंह, शिवपूजन, रमेश कुमार, महेश सिंह, मिथिलेश नायक, निरंजन सेठ इंडियन बैंक, जय नारायण, ओमप्रकाश, त्रिभुवन, यशवंत और राम प्रसाद समेत अन्य बैंककर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैंक कर्मियों की ये हैं प्रमुख मांगें
बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) से जुड़े मुद्दों की समीक्षा शामिल है। यूनियनों ने सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने को कहा है। चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल और 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की सलाह
ग्राहकों को असुविधा से बचने के लिए यूनियन ने डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की सलाह दी है। हड़ताल के दौरान यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। एटीएम से नकदी निकासी हो सकेगी, हालांकि लगातार छुट्टियों के कारण कुछ स्थानों पर नकदी की किल्लत हो सकती है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंकिंग सेवाएं रहीं प्रभावित
बभनी। बभनी क्षेत्र के इंडियन बैंक शाखा चपकी में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच-डे वर्किंग लागू करने तथा सभी शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि अन्य शनिवार को भी अवकाश घोषित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि सप्ताह में पांच दिन कार्य व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा। साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में लंबित कर्मचारी संबंधी मुद्दों का भी शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में शाखा प्रबंधक भानु, धर्मेंद्र सिंह, विवेक कुमार, राहुल मिश्रा, विनीत विशाल आदि मौजूद रहे। चपकी स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार को बैंक में हड़ताल रही। यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो यूनियन के निर्देशानुसार आगे भी हड़ताल की जाएगी।
बैंक कर्मचारियों के शुक्रवार को हड़ताल पर जाने की वजह से जिले में करीब 300 करोड़ रुपये की जमा निकासी प्रभावित रही। शुक्रवार को चेक क्लीयरेंस भी अधिक होता है। हड़ताल की वजह से चेक क्लीयरेंस का काम नहीं हो सका। - सलन बागे, एलडीएम-इंडियन बैंक सोनभद्र।
बैंकों में पांच दिन कार्य व्यवस्था लागू किए जाने पर पूर्व में सहमति बनी थी, जिसे लागू नहीं किया गया। सरकार की एकतरफा और भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना का विरोध करते हुए इसके कार्यान्वयन को स्थगित रखने समेत अन्य विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से करीब 300 करोड़ का जमा-निकासी और चेक क्लियरेंस का काम प्रभावित रहा है। -सुबोध कांत दिवाकर, शाखा प्रबंधक- इंडियन बैंक शाहगंज।