फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstrated at Kutchari Gate to make Duddhi a district

दुद्धी को जिला बनाने के लिए कचहरी गेट पर प्रदर्शन

Sat, 05 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated at Kutchari Gate to make Duddhi a district
दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर कचहरी गेट पर प्रदर्शन करते संघर्ष समिति और अधिवक्ता । - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा कर जिला न बनाने पर नाराजगी जाहिर किया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राज कुमार अग्रहरी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने 2017 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि यदि पार्टी की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला बनाया जाएगा। लेकिन सरकार बनने के तीन साल बाद भी सरकार ने इसका संज्ञान नहीं किया। संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग चार दशकों से की जा रही है। तमाम सरकारें आई और चली गई लेकिन किसी सरकार ने क्षेत्र के बारे में और यहां के समस्याओं के बारे में कोई सुध नहीं लिया ।केवल चुनाव में वादे करते हैं लेकिन उन समस्याओं का समाधान नहीं करते। प्रवक्ता रामपाल जौहरी ने कहा कि सरकार दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को मिलता है। इसके बावजूद तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और नहीं क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है। दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि करीब तीन दशकों से दुद्धी को जिला बनाने की मांग की रही है, लेकिन किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। सभी ने जिला बनाने की मांग की है। इस दौरान सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, विश्वनाथ गुप्ता, प्रेमचंद यादव,प्रभु सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सत्य नारायण यादव, राकेश मिश्रा, उदयलाल मौर्य, चंद्र राकेश कुमार अग्रहरि, रामावती, रामविचार चौधरी, प्रेमचंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed