फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demanded that seating arrangements be made for advocates and litigants.

Sonebhadra News: अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए बैठने की व्यवस्था कराने की मांग की

Sat, 04 Apr 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demanded that seating arrangements be made for advocates and litigants.
दुद्धी। तहसील दुद्धी के सिविल न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए पर्याप्त और सुरक्षित बैठने की व्यवस्था न होने के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। दुद्धी बार एसोसिएशन ने शनिवार को डीएम को पत्र सौंपकर मांग की है कि परिसर में सुधार और आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय और सचिव दिनेश कुमार ने ज्ञापन में बताया कि न्यायालय परिसर में वादकारी और अधिवक्तागण गर्मी, बरसात और ठंड के समय टीन शेड व झोपड़ियों में बैठने को मजबूर हैं। इससे न्यायिक कार्य में कठिनाई होती है। संघ ने दो वादकारी भवन का निर्माण, न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री, गेट और सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था, वादकारियों के लिए शीतल जल संयंत्र, रिमांड पर आने वाले कैदियों के लिए बंदी गृह, क्षतिग्रस्त बार सभागार की मरम्मत, मोटर साइकिल और कार पार्किंग का निर्माण, न्यायालय पुस्तकालय और प्राचीन कुआं की मरम्मत व साफ-सफाई शामिल करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed