फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand to curb overloaded and high speed vehicles

Sonebhadra News: ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग

Sun, 20 Jul 2025 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Demand to curb overloaded and high speed vehicles
सोनभद्र। तेज गति, ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग के लेकर रविवार को उरमौरा गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे ''''आशु'''' ने परिवहन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऐसे वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आशु दुबे ने कहा कि नगर क्षेत्र में लोढ़ी से लेकर हिंदुआरी तक ट्रक व टीपर जैसे भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे सड़क किनारे चल रहे राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को खतरा बना रहता है। फ्लाईओवर के दक्षिण और उत्तर छोर पर स्थानीय लोगों का नियमित आवागमन होता है, ऐसे में वहां स्पीड लिमिट तय करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट या छिपाए गए नंबर वाले वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ गाड़ियों में नंबर मिटा दिए जाते हैं या ऐसे स्थानों पर लगाए जाते हैं, जहां पढ़ना मुश्किल हो। ऐसे में अगर कोई वाहन दुर्घटना करता है तो उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर परिवहन विभाग इस मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मनोज मिश्रा, राहुल जैन, श्रीकांत मिश्रा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता, दयाराम प्रजापति, मिथिलेश पासवान, रोहित भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed